सिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में होली के उत्साह के बीच युवकों की पिटाई का मामला तूल पकड़ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में होली के उत्साह के बीच युवकों की पिटाई का मामला तूल पकड़ गया है। इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। गोल्हौरा थाने में तैनात तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गोल्हौरा थाना क्षेत्र में होली खेल रहे कुछ युवकों और पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान तैनात पुलिसकर्मियों ने युवकों के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो और शिकायत सामने आने के बाद विभाग की काफी किरकिरी हुई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अभिषेक महाजन ने जांच के आदेश दिए थे। शुरुआती जांच में दोषी पाए जाने पर गोल्हौरा थाने के तीनों पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिरी है। एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा और अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
टी20 विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, अब खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंतhttps://t.co/ZvyoEsrWmD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 5, 2026























