टी20 विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, अब खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंत

स्पोर्ट्स डेस्क

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। रनों की बारिश वाले इस महामुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए चौथी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया है। अब 8 मार्च को विश्व विजेता बनने के लिए भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने भी हार नहीं मानी और अंत तक संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 246 रन ही बना सकी। इस ऐतिहासिक मैच में दोनों टीमों को मिलाकर कुल 499 रन बने, जो टी20 क्रिकेट के रोमांच की नई पराकाष्ठा रही।

इंग्लैंड की ओर से जैकब बैथेल ने ऐतिहासिक शतकीय पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली। उनकी इस आतिशी पारी ने एक समय इंग्लैंड को जीत के करीब पहुंचा दिया था, लेकिन वह अपनी टीम को चौथी बार फाइनल में ले जाने में नाकाम रहे। भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में सधी हुई गेंदबाजी कर मैच को अपनी मुट्ठी में कर लिया।

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया के पास अपना खिताब बचाने का सुनहरा मौका है। फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब 8 मार्च पर टिकी हैं, जब दुनिया को नया टी20 चैंपियन मिलेगा।

Voice Of News 24