औरैया: भाजपा का भव्य होली मिलन समारोह 7 मार्च को, जिला कार्यालय पर जुटेंगे कार्यकर्ता

औरैया

औरैया जनपद के भारतीय जनता पार्टी भाजपा द्वारा आगामी 7 मार्च, शनिवार को जनपद औरैया में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के भारतीय जनता पार्टी भाजपा द्वारा आगामी 7 मार्च, शनिवार को जनपद औरैया में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय तुर्कीपुर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें जिले भर के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता एक साथ होली की खुशियां साझा करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की मजबूती और आपसी मेल-मिलाप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रभारियों और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर जिला कार्यालय पहुँचकर इस उत्सव को सफल बनाएं।

इस मिलन समारोह में फूलों की होली और गुलाल के साथ एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दी जाएंगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि होली का यह पर्व आपसी मतभेद भुलाकर राष्ट्रहित और संगठन हित में एकजुट होने का संदेश देता है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

Voice Of News24