गुलावठी: ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों पर चढ़ा होली का खुमार, जमकर उड़ा गुलाल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अपने परिवार और बच्चों से दूर रहकर जनसेवा में सदैव तत्पर रहने वाले पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को थाना गुलावठी परिसर में हर्षोल्लास के साथ होली का जश्न मनाया।

बुलंदशहर जनपद के अपने परिवार और बच्चों से दूर रहकर जनसेवा में सदैव तत्पर रहने वाले पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को थाना गुलावठी परिसर में हर्षोल्लास के साथ होली का जश्न मनाया। परंपरा के अनुसार, धुलेंडी के अगले दिन पुलिस की होली मनाई गई, जिसमें थाना प्रभारी से लेकर सिपाहियों तक सभी रंगों और खुशियों के माहौल में सराबोर नजर आए।

थाना गुलावठी में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिसकर्मी ढोल की थाप पर जमकर थिरके और देशभक्ति व लोक गीतों के साथ त्यौहार का आनंद लिया। थाना इंचार्ज शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मी आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के गले मिले।

जश्न के दौरान नगर इंचार्ज संजेश, एसआई अनिल, नितिन खटाना, सूरत कर्मा, प्रवीण तोमर, शांतनु त्यागी, नितिन शर्मा और राजीव त्यागी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों का कहना था कि त्यौहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के कारण वे अपनों के साथ समय नहीं बिता पाते, इसलिए अगले दिन वे अपने ‘पुलिस परिवार’ के साथ मिलकर इस त्यौहार की खुशियाँ साझा करते हैं।

 

Voice Of News24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.