बुलंदशहर: होली पर गर्भवती युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई का जबड़ा तोड़ा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिकारपुर इलाके में होली के पावन पर्व पर एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिकारपुर इलाके में होली के पावन पर्व पर एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ दबंगों ने न केवल एक छह माह की गर्भवती युवती के साथ छेड़छाड़ की, बल्कि विरोध करने पर उसके भाई को मरणासन्न कर दिया। इस हिंसक झड़प में बीच-बचाव करने आए एक ग्रामीण को भी गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित पिता महेंद्र सिंह के अनुसार, बुधवार दोपहर उनकी गर्भवती बेटी अपने भाई दुर्गेश के साथ खाना लेकर जा रही थी। तभी बाइक सवार करीब 10 युवकों ने युवती के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब दुर्गेश ने अपनी बहन की अस्मत बचाने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उस पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया। मारपीट में दुर्गेश का जबड़ा टूट गया और वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। आरोप है कि दबंगों ने गर्भवती युवती के पेट पर भी लात-घूंसे मारे, जिससे उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

चीख-पुकार सुनकर बचाने आए ग्रामीण गोविंद को भी दबंगों ने नहीं बख्शा और उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद घायलों को तत्काल सीएचसी पहासू ले जाया गया, जहाँ से दुर्गेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुनीत चौधरी, अक्की यादव, रोमन और अमित समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि शेष फरार हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

 

Voice Of News24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.