गोरखपुर: बेकाबू फॉर्च्यूनर ने स्कूटी सवार MBBS छात्र को रौंदा, रेलिंग पर आधे घंटे लटका रहा शव

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद मेंआज बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद मेंआज बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र स्कूटी से उछलकर करीब 15 मीटर दूर ओवरब्रिज की रेलिंग पर जा गिरा और वहां करीब आधे घंटे तक औंधे मुंह लटका रहा।

होली की खुशियां मातम में बदलीं

मृतक छात्र की पहचान संतकबीरनगर निवासी 22 वर्षीय आकाश पांडेय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आकाश होली के अवसर पर अपने दोस्त के घर गया था। रात करीब 10 बजे खाना खाकर जब वह स्कूटी से वापस हॉस्टल लौट रहा था, तभी मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

संवेदनहीनता की हद: वीडियो बनाते रहे लोग

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायल छात्र ओवरब्रिज की लोहे की रेलिंग पर फंसा हुआ था, लेकिन वहां मौजूद लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। करीब 30 मिनट तक छात्र का शरीर रेलिंग से लटका रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे आकाश के दोस्त का रो-रोकर बुरा हाल था।

प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, गाड़ी बरामद

हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी फॉर्च्यूनर चालक, जिसकी पहचान प्रॉपर्टी डीलर गोल्डेन साहनी के रूप में हुई है, मौके से फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज एक घंटे के भीतर ही आरोपी को ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी कब्जे में ले ली है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने एक घंटे बाद गाड़ी और ड्राइवर को पकड़ लिया

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी लेने के बाद वायरलेस से दूसरे थानों को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने उस काली फॉर्च्यूनर को ढूंढ निकाला, जिससे हादसा हुआ था। उसके ड्राइवर को भी पकड़ लिया गया।

 

Voice Of News24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.