सिद्धार्थनगर: होली की खुशियां मातम में बदलीं, तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कस्बे में बुधवार को होली के उल्लास के बीच एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कस्बे में बुधवार को होली के उल्लास के बीच एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पटेलनगर मोहल्ला स्थित डहरताल में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बांसी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी अनूप 18 और आर्यनगर निवासी शिवकरन 18 के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर अपने साथियों के साथ होली खेलने के बाद शाम के समय डहरताल में नहाने गए थे। नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में समा गए। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर तत्काल संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अनूप इस वर्ष इंटरमीडिएट का छात्र था, जबकि शिवकरन गोरखपुर में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा था और त्योहार पर घर आया था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम निखिल चक्रवर्ती और क्षेत्राधिकारी शुवेंदु सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

 

Voice Of News24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.