सिद्धार्थनगर: पकरैला में तीन साल से खराब पड़ा सरकारी हैंडपंप, ग्रामीण और श्रद्धालु बेहाल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पकरैला में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। यहाँ गांव के मंदिर के पास लगा एक महत्वपूर्ण सरकारी हैंडपंप पिछले तीन वर्षों से खराब पड़ा है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पकरैला में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। यहाँ गांव के मंदिर के पास लगा एक महत्वपूर्ण सरकारी हैंडपंप पिछले तीन वर्षों से खराब पड़ा है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। हैंडपंप के मरम्मत न होने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह हैंडपंप करीब तीन साल पहले खराब हुआ था। तब से लेकर आज तक न तो इसकी मरम्मत कराई गई और न ही इसे दोबारा बोर करने की ज़हमत उठाई गई। पहले इस हैंडपंप से आसपास के दर्जनों घरों के लोग अपनी दैनिक जरूरतों के लिए पानी भरते थे, लेकिन अब उन्हें दूर-दराज के हैंडपंपों या निजी संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे काफी कठिनाई हो रही है।

ग्राम पकरैला निवासी रामचल, जंगी, साहब और अन्य ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आश्वासन के अलावा धरातल पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और नए हैंडपंप की व्यवस्था कराने की मांग की है।

 

Voice Of News24