सोनौली बॉर्डर: नेपाल चुनाव और होली को लेकर भारत-नेपाल के अधिकारियों की बड़ी बैठक; सीमा पर बढ़ी चौकसी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में होने वाले आगामी चुनावों और भारत में होली के महापर्व को देखते हुए भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में होने वाले आगामी चुनावों और भारत में होली के महापर्व को देखते हुए भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने सोनौली बॉर्डर पर नेपाल के सीमावर्ती जिलों के उच्चाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक की।

 

संवेदनशील मुद्दों पर गहन मंथन

बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा, आवागमन की प्रभावी निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव और त्योहार के समय सीमा पर किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। तस्करी और अवांछनीय तत्वों की घुसपैठ रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस को संयुक्त गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

खुफिया सूचनाओं का होगा आदान-प्रदान

दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के लिए खुफिया सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर सहमति बनी। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी और अतिरिक्त बल के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जाएगी। डीएम और एसपी ने निर्देशित किया कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। चुनाव के दौरान शांति और पारदर्शिता बनाए रखना दोनों देशों के प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता घोषित की गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.