अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस-आबकारी की संयुक्त कार्रवाई, 20 लीटर शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

 

‘वॉइस ऑफ News24’ के संवाददाता केअनुसार, पहली कार्रवाई ग्राम बेलासपुर नर्सरी में की गई, जहां टीम ने छापेमारी कर एक महिला को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद उसी क्षेत्र में दूसरी छापेमारी के दौरान एक अन्य महिला को भी 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों महिलाएं शराब रखने अथवा बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं। बरामद की गई शराब को जब्त कर आरोपितों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

 

Voice Of News 24