औरैया: ग्राम उपरेंगा में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत पुलिस की चौपाल, महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

औरैया

औरैया जनपद के शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत शनिवार को थाना सहायल पुलिस टीम द्वारा ग्राम उपरेंगा में एक जन-जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत शनिवार को थाना सहायल पुलिस टीम द्वारा ग्राम उपरेंगा में एक जन-जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।

चौपाल में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वीमन पावर लाइन), 1930 (साइबर अपराध), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी।

साथ ही, उपस्थित महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

Voice Of News 24