जौनपुर: परीक्षा देकर लौट रहे दलित छात्र पर जानलेवा हमला, SC-ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

जौनपुर

जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत गभीरन बाजार में शुक्रवार को हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र पर दबंगों ने बेरहमी से हमला कर दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत गभीरन बाजार में शुक्रवार को हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र पर दबंगों ने बेरहमी से हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ SC-ST एक्ट और मारपीट की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरी घटना?

सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मोमिनपुर मुडैला निवासी अशोक कुमार सोनकर का 16 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार सोनकर दोपहर करीब 1:00 बजे अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी गभीरन बाजार के पास पहले से घात लगाकर बैठे 7-8 युवकों ने उसे रोक लिया। मामूली कहासुनी के बाद हमलावरों ने छात्र को लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमले में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

हालत नाजुक, BHU रेफर

स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीएचयू (BHU) वाराणसी रेफर कर दिया है।

परिजनों की नामजद तहरीर पर खुटहन पुलिस ने शनिवार को प्रभावी धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.