बलिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: साइबर ठगी के ₹62.74 लाख पीड़ित को कराए वापस

बलिया

बलिया जनपद के पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक दर्ज की है। जनपदीय साइबर सेल और रेवती थाना पुलिस के संयुक्त प्रयासों से एक पीड़ित व्यक्ति के साथ हुई पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक दर्ज की है। जनपदीय साइबर सेल और रेवती थाना पुलिस के संयुक्त प्रयासों से एक पीड़ित व्यक्ति के साथ हुई लाखों की ठगी की रकम को न केवल फ्रीज कराया गया, बल्कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ₹62,74,524 की भारी-भरकम राशि वापस पीड़ित के खाते में भेज दी गई है।

क्या था मामला?

रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी आशुतोष शंकर सिंह के साथ 14 दिसंबर 2025 को साइबर जालसाजों ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से करीब 68 लाख रुपये पार कर दिए थे। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में साइबर सेल और रेवती पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विधिक कार्यवाही शुरू की और ठगी गई राशि को विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज (Hold) करा दिया। न्यायालय के आदेश के क्रम में आज 28 फरवरी 2026 को ठगी गई धनराशि का बड़ा हिस्सा पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया गया। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर आशुतोष शंकर सिंह ने बलिया पुलिस का आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.