दानपुर: ब्लॉक प्रांगण में होली मिलन समारोह की धूम, प्रमुख आनंद लोधी ने दी शुभकामनाएं

दानपुर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक प्रांगण में शनिवार को होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक प्रांगण में शनिवार को होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। आज 28 फरवरी को दोपहर करीब 1:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी मौजूद रहे। उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होने का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान पूरा ब्लॉक परिसर हर्षोल्लास के माहौल में डूबा रहा।

अधिकारी और ग्राम प्रधान रहे मौजूद

होली मिलन के इस अवसर पर ब्लॉक के समस्त छोटे-बड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार, ADO कौशल कुमार, एडीओ आईएसबी मनोज कुमार गुप्ता और जेई बनवारी लाल। मनीष राजपूत, निपेंद्र कुमार सैनी, राजेश्वर यादव, यतेंद्र कुमार, अरविंद कुमार मीणा, दीपक सैनी और आदित्य राघव।ग्राम प्रधान अध्यक्ष नरेश कुमार के साथ ब्लॉक के अन्य सम्मानित ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे।

सभी ने एक साथ मिलकर जलपान किया और आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। प्रशासनिक अधिकारियों और प्रधानों के इस समन्वय की क्षेत्र में काफी चर्चा रही।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.