बुलंदशहर: प्राथमिक विद्यालय घोसीपुरा में होली की धूम, नन्हे-मुन्नों ने गुलाल उड़ाकर दिया भाईचारे का संदेश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय घोसीपुरा में विद्यार्थियों ने होली पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय घोसीपुरा में विद्यार्थियों ने होली पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाया। विद्यालय परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में बच्चों ने आपस में मिल-जुलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

विद्यालय के हेड इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि अगले दिन से होली अवकाश प्रारंभ होने के कारण बच्चों ने विद्यालय में ही होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

बच्चों ने स्वयं पहल करते हुए रंगों के इस पर्व को सादगी और अनुशासन के साथ मनाया। विद्यालय परिसर में हंसी-खुशी और उत्साह का वातावरण बना रहा। शिक्षकों ने भी बच्चों को सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की सीख दी।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए आनंदपूर्वक त्योहार का आनंद लिया। विद्यालय में आयोजित यह होली मिलन समारोह बच्चों के लिए यादगार बन गया।

Voice Of News 24