अनूपशहर (बुलंदशहर)
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के स्थानीय महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में आज शनिवार, 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के स्थानीय महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में आज शनिवार, 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्रावती ने विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व और इस दिन के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया।
विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्रावती ने बताया कि यह दिन महान भारतीय वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन द्वारा ‘रमन प्रभाव’ की ऐतिहासिक खोज की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, विज्ञान जिज्ञासा से जन्म लेता है। डॉ. रमन ने सीमित संसाधनों के बावजूद विश्व स्तरीय शोध किया, जो आज के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
कार्यक्रम में चर्चा की गई कि डॉ. रमन ने 1928 में रमन प्रभाव की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह विज्ञान में नोबेल पाने वाले पहले एशियाई वैज्ञानिक थे। वर्तमान में इस तकनीक का उपयोग फॉरेंसिक विज्ञान, नैनो-प्रौद्योगिकी और चिकित्सा के क्षेत्र में रोगों की जांच के लिए व्यापक रूप से किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. जी.के. बंसल, डॉ. जागृति सिंह और सुनील कुमार सहित रसायन विज्ञान विभाग के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
T20 वर्ल्ड कप: विल जैक्स और रेहान अहमद का धमाका, इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदाhttps://t.co/e0hBJSuS4b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 28, 2026













