चित्रकूट
चित्रकूट जनपद के मऊ थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। शनिवार को बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

चित्रकूट जनपद के मऊ थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। शनिवार को बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 18 वर्षीय विजय कुमार और सूरज कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा देकर अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी मऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मऊ पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से छात्रों के गांव और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
महराजगंज: निकाह की ज़िद पर टावर पर चढ़ी प्रेमिका, 5 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 27, 2026




















