हापुड़: ‘दमदार’ असर, डस्टबिन में मिलावटी मिठाई फेंकने पर गिरी गाज; अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

हापुड़

हापुड़ जनपद के मिलावटी मिठाइयों को असुरक्षित तरीके से डस्टबिन में फेंकने के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के मिलावटी मिठाइयों को असुरक्षित तरीके से डस्टबिन में फेंकने के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, जिसमें लोग डस्टबिन से मिठाई उठाकर ले जाते दिख रहे थे, खाद्य सुरक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। इस लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा उपायुक्त सुनील कुमार ने संबंधित अधिकारियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

पूरा मामला तब चर्चा में आया जब विभाग ने छापेमारी के दौरान पकड़ी गई मिलावटी मिठाइयों को नष्ट करने के बजाय खुले डस्टबिन में डाल दिया था। वीडियो में देखा गया कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उस कचरे से मिठाई निकाल रहे थे, जिससे बड़ी बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया।

उपायुक्त ने मुख्य रूप से खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. गुप्ता और अन्य लापरवाह अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। पूछा गया है कि मिठाइयों को वैज्ञानिक विधि से नष्ट क्यों नहीं किया गया? विभाग की इस घोर लापरवाही ने आम जनता के स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया है। फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद विभाग में खलबली मची हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.