झांसी: मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, पुलिस की मौजूदगी में चले लाठी-डंडे; 4 घायल

झांसी

झांसी जनपद के नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा इलाके में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से खूनी संघर्ष शुरू हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

झांसी जनपद के नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा इलाके में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से खूनी संघर्ष शुरू हो गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि यह पूरी घटना मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में घटित हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बहादुर राय ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। इस हमले में कुमार यादव समेत उनके परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर बेखौफ होकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.