राहुल गांधी नागरिकता विवाद: लखनऊ हाई कोर्ट में सुनवाई, 9 मार्च को अगली पेशी

लखनऊ

लखनऊ इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर महत्वपूर्ण सुनवाई की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर महत्वपूर्ण सुनवाई की। यह मामला राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता (ब्रिटिश नागरिकता) के आरोपों से जुड़ा है।

याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने निचली अदालत (विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट) के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को खारिज कर दिया गया था। निचली अदालत ने 28 जनवरी को अपना आदेश सुनाते हुए कहा था कि वह नागरिकता जैसे गंभीर और संवैधानिक विषय पर निर्णय लेने के लिए सक्षम नहीं है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून के उल्लंघन का मामला है। हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 मार्च, 2026 की तिथि निर्धारित की है। इस कानूनी लड़ाई पर राजनीतिक गलियारों की निगाहें टिकी हुई हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.