मुड़िला बाजार में सड़क निर्माण से व्यापारियों की लौटी मुस्कान: सपा नेता अजय गुप्ता ने जांची गुणवत्ता

महराजगंज

खुटहा मुड़िला बाजार के मुख्य चौराहे की वर्षों से बदहाल सड़कों के दिन अब बहुरने वाले हैं। लंबे समय से जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो चुकी इन सड़कों का निर्माण कार्य अब युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


खुटहा मुड़िला बाजार के मुख्य चौराहे की वर्षों से बदहाल सड़कों के दिन अब बहुरने वाले हैं। लंबे समय से जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो चुकी इन सड़कों का निर्माण कार्य अब युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के नेता अजय कुमार गुप्ता की सक्रिय पहल पर शुरू हुए इस कार्य से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में भारी उत्साह है।

इन मार्गों का हो रहा कायाकल्पबाजार की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली निम्नलिखित सड़कों का निर्माण किया जा रहा है:

मुख्य चौराहे से नहर चौराहे तक।

मुख्य चौराहे से बिरेंदे पोखरा तक।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुटहा तक।

सराय खुटहा उर्फ लखरांव से किसान फिलिंग स्टेशन बरवा फहीम तक।

व्यापार और आवागमन को मिलेगी गति

सड़कों की खराब स्थिति के कारण ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे थे, जिससे स्थानीय व्यापार ठप हो रहा था। सपा नेता अजय कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुँचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया और ठेकेदारों को मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सड़क बनने से न केवल दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी, बल्कि बाजार की रौनक भी वापस लौटेगी। सपा नेता ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.