बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सरकार जहाँ ‘सर्व शिक्षा अभियान’ के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का दावा कर रही है, वहीं बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सरकार जहाँ ‘सर्व शिक्षा अभियान’ के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का दावा कर रही है, वहीं बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।

पढ़ाई की जगह सफाई का ‘पाठ’
मामला दानपुर ब्लॉक के औखद गांव के एक सरकारी स्कूल का है, जहाँ नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों में किताबों की जगह झाड़ू थमा दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर और कक्षाओं में झाड़ू लगाते और सफाई करते साफ देखे जा सकते हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
स्कूल में बच्चों द्वारा झाड़ू लगाए जाने का वीडियो किसी ग्रामीण ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद से शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे मजदूरी और सफाई जैसे काम कराए जा रहे हैं।
महराजगंज: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बरगदवा में गूँजा सुरक्षा का मंत्र, महिलाओं को किया जागरूकhttps://t.co/5jzwHrlHxs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 25, 2026





















