महराजगंज
महाराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी मुख्य चौराहे पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार सात लोग बाल-बाल बच गए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी मुख्य चौराहे पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार सात लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, निचलौल से भांजे के तिलक समारोह में शामिल होकर गोरखपुर के मोतीराम अड्डा लौट रहे लोगों की अल्टो कार (UP57BS1523) चौराहे पर अचानक सामने आई दूसरी कार से टकराकर पलट गई।
हादसा इतना जोरदार था कि कार सड़क पर पलट गई और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए कार का शीशा तोड़कर अंदर फंसे सत्यम, आयुष, बृजेश और राधेश्याम सहित सातों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुँचे थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और इमरजेंसी ब्रेक के कारण वाहन असंतुलित हुआ। गनीमत रही कि किसी को गंभीर बाहरी चोट नहीं आई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
औरैया: तिरंगा मैदान में विधिक सेवा शिविर का आयोजन; न्याय और योजनाओं से रूबरू हुए ग्रामीणhttps://t.co/A78waklBQ6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 22, 2026





















