बुलंदशहर: दोस्तों के साथ पार्टी करने गया युवक नहर में डूबा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के धमेड़ा क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूबने से सनसनी फैल गई है। पीड़ित परिजनों ने युवक के दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे सोची-समझी साजिश बताया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के धमेड़ा क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूबने से सनसनी फैल गई है। पीड़ित परिजनों ने युवक के दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे सोची-समझी साजिश बताया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, धमेड़ा निवासी युवक शनिवार को हलवाई का काम करने के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ नहर किनारे पहुंचा था, जहाँ सभी मिलकर पार्टी कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर विवाद या साजिश के तहत उसे नहर में धक्का दे दिया।

प्रशासनिक देरी पर फूटा गुस्सा

घटना की जानकारी मिलते ही नहर किनारे ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोपहर एक बजे ही सूचना दे दी गई थी, लेकिन देर शाम तक गोताखोरों को तलाश के लिए नहीं उतारा गया। इस लेत-लतीफी को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है।

पुलिस की कार्रवाई

मौके पर पहुंची पुलिस टीम अब गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और युवक के साथ मौजूद दोस्तों से पूछताछ की जाएगी। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.