गुलावठी: डीएन डिग्री कॉलेज में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर के डीएन डिग्री कॉलेज में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर के डीएन डिग्री कॉलेज में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कार्यक्रम की सफलता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विकास चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर और क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि इस विशेष प्रसारण में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचें, इसके लिए सघन जनसंपर्क किया जाए। विधायक लक्ष्मी राज ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार जन-जन तक पहुँचाना संगठन का मुख्य ध्येय है।

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, जिला प्रतिनिधि रामकुमार कौशिक, सुंदर पाल तेवतिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, महामंत्री अनुराग तोमर, शरद गर्ग, अनिल सिंघल, प्रभात मृदुल, विद्या मती तोमर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.