डिबाई: विराट हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकता का मंत्र, हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई खंड के गोसमी गंगापुर चौराहा स्थित भट्टा मैदान में ‘सकल हिंदू समाज समिति’ द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलंदशहर जनपद के डिबाई खंड के गोसमी गंगापुर चौराहा स्थित भट्टा मैदान में ‘सकल हिंदू समाज समिति’ द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी सुरेंद्रानंद जी, मुख्य वक्ता विहिप प्रांत संगठन मंत्री अरुण जी और विशिष्ट अतिथि वेदप्रिया आर्या जी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता अरुण जी ने संगठन की शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि एकजुट हिंदू समाज ही राष्ट्र को सुरक्षित और सशक्त बना सकता है। उन्होंने युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और राष्ट्रसेवा का आह्वान किया। वहीं, स्वामी सुरेंद्रानंद जी ने जाति-पांति के भेदभाव से ऊपर उठकर सनातन संस्कृति के गौरव को संजोने का संकल्प दिलाया।

हजारों की संख्या में उपस्थित मातृशक्ति और युवाओं के बीच ‘जय श्री राम’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह सहित विहिप और संघ के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भूप्रकाश बजाज और अध्यक्षता तेजपाल सिंह ने की।

 

Voice Of News24