बुलंदशहर: घोसीपुरा में टीकाकरण अभियान संपन्न, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सुरक्षा कवच

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक के अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना के ग्राम घोसीपुरा में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक के अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना के ग्राम घोसीपुरा में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना था।

नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत एएनएम रूपेश लता ने केंद्र पर पहुँचे बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को समय पर टीके लगवाने के फायदों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

अभियान को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम लता और मिथिलेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया और बच्चों को केंद्र तक लाने में सक्रिय सहयोग दिया। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए टीकाकरण चक्र को अनिवार्य रूप से पूरा करें।

इस सफल अभियान के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों के उत्साह की सराहना की।

 

Voice Of News24