सिद्धार्थनगर: डीएम और एसएसपी ने तहसील दिवस पर सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आज तहसील सिद्धार्थनगर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आज तहसील सिद्धार्थनगर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने संयुक्त रूप से फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।

सुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस और विकास कार्यों से संबंधित अनेक प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी (CO) सदर, राजस्व विभाग के अधिकारी तथा तहसील क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी/प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर पीड़ितों को राहत प्रदान की गई।

 

Voice Of News24