भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: ऑडियो वायरल होने के बाद लाइनमैन की सेवा समाप्त

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विद्युत विभाग के पंचम डिवीजन (ककोड़ प्रथम बिजली घर) में तैनात एक संविदा लाइनमैन को अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त करने की संस्तुति की गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के विद्युत विभाग के पंचम डिवीजन (ककोड़ प्रथम बिजली घर) में तैनात एक संविदा लाइनमैन को अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त करने की संस्तुति की गई है। आरोपी लाइनमैन पर उपभोक्ताओं से पैसे ऐंठने और बिजली चोरी को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगे थे।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित उपभोक्ता ने लाइनमैन के साथ हुई बातचीत का ऑडियो रिकॉर्डिंग उच्चाधिकारियों को भेज दिया। वायरल ऑडियो में लाइनमैन काम के बदले 3,000 रुपये की मांग कर रहा था। पैसे न मिलने पर उसने एलटी लाइन का तार काट दिया और बिना रिश्वत कनेक्शन जोड़ने से मना कर दिया। रिकॉर्डिंग में आरोपी लाइनमैन काफी समय से अवैध रूप से बिजली आपूर्ति करने की बात भी स्वीकार कर रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने जांच के आदेश दिए। जांच में दोषी पाए जाने पर लाइनमैन की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभाग में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.