राजघाट महाशिवरात्रि मेला: नरौरा पुलिस ने 8 वर्षीय लापता बच्चे को परिजनों से मिलाया

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के राजघाट महाशिवरात्रि मेले के दौरान लापता हुए एक 8 वर्षीय बच्चे को नरौरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के राजघाट महाशिवरात्रि मेले के दौरान लापता हुए एक 8 वर्षीय बच्चे को नरौरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। दिल्ली निवासी यह परिवार राजघाट में अपने रिश्तेदारों के घर आया था। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मेला देखते समय बच्चा अचानक भीड़ में गुम हो गया।

बच्चा मिलने के बाद उसे तुरंत ‘खोया-पाया’ कैंप में लाया गया। राजघाट चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मेले में लगातार अनाउंसमेंट करवाया। करीब 8 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद, रात 10 बजे पुलिस बच्चे को उसके परिजनों से मिलाने में सफल रही।

अपने जिगर के टुकड़े को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने नरौरा पुलिस और राजघाट चौकी प्रशासन की संवेदनशीलता के लिए उनका कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। स्थानीय निवासियों ने भी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की है।

 

Voice Of News24