अनूपशहर: भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया लक्ष्मण प्रसाद दुर्गा प्रसाद का 111वां वार्षिकोत्सव

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर के हर-हर महादेव मंदिर परिसर में ‘लक्ष्मण प्रसाद दुर्गा प्रसाद’ का 111वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के नगर के हर-हर महादेव मंदिर परिसर में ‘लक्ष्मण प्रसाद दुर्गा प्रसाद’ का 111वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जेपी संस्थान के संस्थापक और विद्यालय संरक्षक जयप्रकाश गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वैदिक मंगलाचरण से हुआ।

उत्सव के दौरान जेपी यूनिवर्सिटी, डीपीएस कॉलेज और एलडीएवी इंटर कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने शिक्षा और देशभक्ति पर आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विद्यालय के संरक्षक जयप्रकाश गौड़ ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कर्तव्य निर्वाह ही व्यक्ति की असली पहचान है। उन्होंने अनूपशहर का नाम वैश्विक पटल पर चमकाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कमांडर एस.जे. सिंह, कुलपति राजीव सक्सेना और नवल किशोर गर्ग सहित अनेक शिक्षाविद् और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंच संचालन अंतरा आर्या ने किया, जबकि अंत में प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ इस गरिमामयी समारोह का समापन हुआ।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.