बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र के चित्सौन गांव के पास रविवार को एक सप्ताह से लापता ग्राम प्रधान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र के चित्सौन गांव के पास रविवार को एक सप्ताह से लापता ग्राम प्रधान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान छतारी थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के 65 वर्षीय प्रधान प्रहलाद सिंह के रूप में हुई है। प्रहलाद सिंह बीते 7 फरवरी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे, जिनकी तलाश में पुलिस और परिजन जुटे हुए थे।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे से करीब 100 मीटर अंदर नहर किनारे बरामद हुआ। पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक की जेब से 8 हजार रुपये नकद मिले हैं। परिजनों ने शव की पहचान करते हुए हत्या का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

प्रहलाद सिंह प्रशासनिक सेवा से वीआरएस (VRS) लेकर 2021 में प्रधान चुने गए थे। उनके दो बेटे सरकारी विभागों में कार्यरत हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला था कि वे आखिरी बार अहमदगढ़ बस स्टैंड के लिए निकले थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस रंजिश समेत सभी कोणों से मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बुलंदशहर: जिरौली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामhttps://t.co/ZqueKvfnPV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 15, 2026





















