शिकारपुर: महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एसडीएम और सीओ ने शिवालयों का किया निरीक्षण

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

]

बुलंदशहर जनपद के महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी एसडीएम अरुण कुमार वर्मा और क्षेत्राधिकारी (सीओ) शशांक श्रीवास्तव ने नगर के विभिन्न शिवालयों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने मंदिर परिसरों में भीड़ प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की बारीकी से समीक्षा की। कांवड़ियों के सुगम जलाभिषेक के लिए आने-जाने वाले मार्गों का भी अवलोकन किया गया। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम और सीओ ने आम जनता से शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। शासन के निर्देशों के पालन में प्रशासन चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर बनाए हुए है।

 

Voice Of News24