बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के रामघाट महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ऐतिहासिक वन खंडेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के रामघाट महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ऐतिहासिक वन खंडेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मंगलवार रात 3 बजे से ही मंदिर के कपाट खुलते ही शिव भक्तों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। भगवान बलराम द्वारा स्थापित इस प्राचीन सिद्धपीठ की महत्ता के चलते यहाँ दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु महादेव की एक झलक पाने और पूजन करने पहुँचे हैं।
तड़के से ही पूरा मंदिर परिसर “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से गुंजायमान रहा। मंदिर के पुजारी दीपक गिरी रात से ही व्यवस्थाओं और भक्तों की सेवा में जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रामघाट थाना पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। मान्यता है कि इस मंदिर में जलाभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, यही कारण है कि यहाँ का वातावरण पूरी तरह शिवमय बना हुआ है।
बुलंदशहर: जिरौली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामhttps://t.co/ZqueKvfnPV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 15, 2026





















