जरगवां में महाशिवरात्रि की धूम: तड़के 4 बजे से हुआ जलाभिषेक, कांवड़ियों की सेवा में उमड़े भक्त

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के रामघाट महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जरगवां स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के रामघाट महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जरगवां स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार तड़के 4 बजे से ही मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना शुरू कर दी। नरोरा और रामघाट गंगा से पवित्र जल लेकर आए महिला-पुरुषों और बच्चों ने महादेव का अभिषेक किया, जिससे पूरा परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

उत्सव के दौरान भक्ति के साथ-साथ सेवा का अनूठा संगम भी देखने को मिला। स्थानीय भक्तों और व्यापारियों द्वारा कांवड़ियों के लिए फल, दूध और फलाहार वितरण के स्टाल लगाए गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रामघाट थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिसकर्मियों ने मंदिर और आसपास के बाज़ारों में भीड़ को नियंत्रित कर श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन सुनिश्चित किए। क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह शिवमय और शांतिपूर्ण बना रहा।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.