महराजगंज: धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, एक आरोपी हिरासत में

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा विकास खंड स्थित ग्रामसभा सोनबरसा में रविवार को कथित धर्मांतरण का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा विकास खंड स्थित ग्रामसभा सोनबरसा में रविवार को कथित धर्मांतरण का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। हिंदू संगठनों की सक्रियता और सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोठीभार पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। घटनास्थल से भारी मात्रा में धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की गई हैं।

प्रार्थना सभा की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन

जानकारी के अनुसार, हिंदूवादी संगठनों को सूचना मिली थी कि सोनबरसा में धर्मांतरण के उद्देश्य से एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार सुबह करीब 11 बजे भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य धर्मनाथ खरवार के नेतृत्व में पवन पांडेय, ज्ञानेंद्र पाठक, हृदयेश तिवारी और अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। वहाँ चल रही गतिविधि को देख तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी

सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और चल रही सभा को रुकवा दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान वहां से ऐसी पुस्तकें मिली हैं जिनका उपयोग कथित तौर पर धर्मांतरण के प्रचार-प्रसार के लिए किया जा रहा था।

पुराना है आरोपी का इतिहास

चौंकाने वाली बात यह है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर दो वर्ष पूर्व भी धर्मांतरण कराने का आरोप लगा था। उस समय भी पुलिस ने इस व्यक्ति सहित चार लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की थी।

थाना प्रभारी का बयान

कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया

“धर्मांतरण की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है। बरामद पुस्तकों की जांच की जा रही है और मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।”

 

Voice Of News24