महाशिवरात्रि पर ‘छोटी काशी’ में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी अनूपशहर की गलियां

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की ऐतिहासिक तहसील ‘छोटी काशी’ अनूपशहर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और अपार श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की ऐतिहासिक तहसील ‘छोटी काशी’ अनूपशहर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और अपार श्रद्धा के साथ मनाया गया। गंगा तट से लेकर शिवालयों तक लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।

प्रमुख मंदिरों में हुआ भव्य जलाभिषेक

अंबेशकर महादेव मंदिर (आहार), ढाका मंदिर (मलकपुर), इंदौर खेड़ा और गांव ऐचौरा के प्राचीन शिवालयों पर लाखों भक्तों ने गंगाजल अर्पित कर पुण्य लाभ कमाया। ढाका मंदिर परिसर में मनोज चौधरी एवं जिनाई एंड रागिनी पार्टी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत धार्मिक रागनियों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।

प्रशासनिक मुस्तैदी और सुरक्षा व्यवस्था

मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने स्वयं मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।

नगर पालिका की व्यवस्था: अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में घाटों पर बैरिकेडिंग, महिला चेंजिंग रूम, अस्थाई पुल और कंट्रोल रूम की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। पूरा मेला क्षेत्र CCTV कैमरों की निगरानी में रहा।

पुलिस बल

क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान एवं प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहा। कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहा।

सेवा और भक्ति का संगम

गंगा सेवा समिति द्वारा टाउन स्कूल परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ सेवा भारती के स्वयंसेवकों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी सेवाएं दीं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा प्रभारी पी.के. मिश्रा के नेतृत्व में जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाए गए।

उपस्थिति: कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार संजय कुमार, तहसीलदार खुशबू सिंह, रजिस्ट्रार जसवीर सिंह और लेखपाल सोनी व पूजा गर्ग सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.