महाशिवरात्रि पर भारतभारी मंदिर में उमड़ी भीड़: DM और SP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर जनपद के प्रसिद्ध भारतभारी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर जनपद के प्रसिद्ध भारतभारी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। आज दिनांक 15.02.2026 को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मौके पर पहुँचकर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संयुक्त रूप से थाना डुमरियागंज क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ऐतिहासिक भारतभारी शिव मंदिर का भ्रमण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, जलाभिषेक स्थल और मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की।

दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने और श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा

“भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।”

प्रमुख उपस्थिति

भ्रमण के दौरान प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.