सिद्धार्थनगर: भिटिया में कंबल वितरण समारोह संपन्न, शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी ने डॉ. महेंद्र चतुर्वेदी की मानवीय सोच को सराहा

उसका

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका ब्लॉक स्थित ग्राम भिटिया में कड़ाके की ठंड और गरीब नागरिकों की सेवा को ध्यान में रखते हुए एक भव्य कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका ब्लॉक स्थित ग्राम भिटिया में कड़ाके की ठंड और गरीब नागरिकों की सेवा को ध्यान में रखते हुए एक भव्य कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू महासंघ भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र चतुर्वेदी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी सम्मिलित हुए।

मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म: ध्रुव त्रिपाठी

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ध्रुव त्रिपाठी ने इसे मानव कल्याण हेतु एक अनोखा प्रयास बताया। उन्होंने डॉ. महेंद्र चतुर्वेदी की सराहना करते हुए कहा कि गरीब परिवारों के सहयोग के लिए ऐसी मानवीय सोच समाज के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम की शुरुआत मातृ शक्तियों को कंबल प्रदान कर की गई।

इस अवसर पर करीब 50 से अधिक पात्र लाभार्थियों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णकांत चौबे (पूर्व प्रवक्ता, डायट बांसी) सूर्यनारायण चौबे (पूर्व अभियंता एवं पूर्व प्रधान) सच्चिदानंद चौबे (युवा भाजपा नेता) पुजारी पाण्डेय (सभासद, तेतरी बाजार) और रामेश्वर पाण्डेय (युवा भाजपा नेता) उपस्थित रहे।

सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की अपील

समारोह के समापन पर आयोजक डॉ. महेंद्र चतुर्वेदी ने ग्राम भिटिया के सम्मानित नागरिकों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी, लेखपाल प्रीतिलता पाण्डेय और आपदा विभाग के कर्मचारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. चतुर्वेदी ने जनता से अपील की कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समस्त जनहितकारी योजनाओं और सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सहयोग करें ताकि हर गरीब का कल्याण सुनिश्चित हो सके। इस दौरान ओम प्रकाश पासवान, हरिश्चंद्र सहानी, कमलाकांत चौबे और सोनू खान सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.