निचलौल CHC का CMO ने किया औचक निरीक्षण: गंदगी देख भड़के, ECG मशीन की जल्द सुविधा का दिया आश्वासन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी CMO ने औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में व्याप्त गंदगी और अव्यवस्थाओं को देखकर सीएमओ का पारा चढ़ गया।

लापरवाह सफाई कर्मियों को बर्खास्तगी की चेतावनी
सीएमओ ने अस्पताल कैंपस में गंदगी का अंबार देख सफाई कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा:

“अगली बार यदि अस्पताल परिसर में गंदगी पाई गई, तो संबंधित सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया जाएगा।”

वार्डों का जायजा और मरीजों की देखभाल के निर्देश

इसके पश्चात सीएमओ ने इमरजेंसी वार्ड समेत विभिन्न वार्डों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और स्टाफ को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों की देखभाल में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

जल्द मिलेगी ईसीजी (ECG) की सुविधा

मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएमओ ने क्षेत्रवासियों के लिए एक राहत भरी खबर साझा की। उन्होंने बताया कि निचलौल CHC में मरीजों की सुविधा के लिए जल्द ही ईसीजी (ECG) मशीन की व्यवस्था कराई जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को हृदय संबंधी जांच के लिए जिला अस्पताल या निजी केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.