बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत दोरऊ गेट के सामने शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत दोरऊ गेट के सामने शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची ने अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

हादसे का विवरण
दौलतपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार के अनुसार, अहमदगढ़ निवासी राजेंद्र अपनी पत्नी को कांवड़ लाने के लिए अनूपशहर छोड़कर अपनी 4 वर्षीय पुत्री काव्या के साथ वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल दोरऊ गेट के पास पहुँची, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
अस्पताल में घोषित किया मृत
टक्कर लगने से मासूम काव्या सड़क पर गिर गई और वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल बच्ची को तत्काल दानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
चौकी प्रभारी ने बताया कि पिता राजेंद्र ने बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है और कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को अपने साथ घर ले गए हैं। मासूम की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बुलंदशहर: जिरौली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामhttps://t.co/ZqueKvfnPV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 15, 2026





















