तिलबेगमपुर में बजट 2026 पर जनसंवाद: विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने समावेशी विकास को बताया सरकार का लक्ष्य

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्राम तिलबेगमपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष तनवीर चौहान द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह एवं केंद्रीय बजट 2026 पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्राम तिलबेगमपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष तनवीर चौहान द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह एवं केंद्रीय बजट 2026 पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने शिरकत की और स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं के साथ बजट की बारीकियों पर सीधा संवाद किया।

बजट 2026: विकसित भारत का रोडमैप

जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत वर्ष 2026 का बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा:

“यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि समावेशी विकास और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाला रोडमैप है। इसमें किसानों के हितों और सामाजिक सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।”

अल्पसंख्यक समाज ने जताया सरकार पर भरोसा

कार्यक्रम के आयोजक तनवीर चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। विधायक ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग को सशक्त कर रही है।

प्रमुख उपस्थित जन

इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कदीम आलम, जिला कोषाध्यक्ष कदीर चौहान, मंडल अध्यक्ष शेर मोहम्मद, ग्राम प्रधान साबिर अली और राशन डीलर राकिब सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। विधायक ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.