बिशोखोर में तेंदुए की दस्तक: नीलगाय को बनाया निवाला, ग्रामीणों में भारी दहशत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बिशोखोर (चौरंपुर मदरहा टोला) में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने गांव के करीब एक तेंदुए को देखा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बिशोखोर (चौरंपुर मदरहा टोला) में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने गांव के करीब एक तेंदुए को देखा। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुए ने एक नीलगाय को अपना शिकार बनाया था और वह मृत नीलगाय के पास ही मौजूद था।

जैसे ही कुछ ग्रामीणों की नजर इस खौफनाक मंजर पर पड़ी, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर तेंदुआ पास के ही एक खेत में छिप गया। तेंदुए की आहट से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल वन विभाग को सूचित किया गया।

वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुँच चुके हैं और तेंदुए की तलाश के लिए घेराबंदी शुरू कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक तेंदुए की खोजबीन जारी है। प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी है।

 

Voice Of News24