महाशिवरात्रि पर बनरसिहा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बुढ़िया माता का हुआ भव्य पूजन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बनरसिहा कला (देवदह) में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर वर्षों पुरानी परंपरा पूरी श्रद्धा के साथ निभाई गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज: जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बनरसिहा कला (देवदह) में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर वर्षों पुरानी परंपरा पूरी श्रद्धा के साथ निभाई गई। यहाँ स्थित ऐतिहासिक बुढ़िया माता स्थान पर भोर में 1:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। भक्तों ने माता के थान पर जल अर्पित कर क्षेत्र की शांति और परिजनों की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी।

इस अवसर पर आयोजित मेले ने सबका मन मोह लिया। मेले का दृश्य अत्यंत दर्शनीय था, जहाँ श्रद्धालुओं की टोलियाँ खेल-मजीरे की थाप और भक्ति गीतों पर झूमती नजर आईं। मान्यता है कि यह स्थान न केवल ऐतिहासिक है, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहाँ भक्त अपनी मुरादें लेकर दूर-दराज से आते हैं। स्थानीय प्रशासन और पूजा समिति के सहयोग से मेले का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें भारी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.