महाराजगंज: महाशिवरात्रि पर काक्षेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुआ धानी बाजार

धानी बाजार

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाराजगंज जनपद के धानी बाजार स्थित सुप्रसिद्ध काक्षेश्वर नाथ शिव मंदिर में भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाराजगंज जनपद के धानी बाजार स्थित सुप्रसिद्ध काक्षेश्वर नाथ शिव मंदिर में भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही शिवालय में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहाँ भक्तों ने पूरी आस्था और विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं काक्षेश्वर नाथ

मान्यता है कि काक्षेश्वर नाथ मंदिर में विराजमान महादेव अपने सच्चे भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं। इसी अटूट विश्वास के कारण न केवल स्थानीय, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुँच रहे हैं। मंदिर परिसर में पंडित अगस्त मिश्रा द्वारा विशेष ‘महाशिव यज्ञ’ का आयोजन भी कराया जा रहा है, जो क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए समर्पित है।

मेला और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस खास मौके पर मंदिर परिसर के बाहर भव्य मेले का आयोजन किया गया है, जहाँ पूजा-अर्चना के बाद लोग मेले का भरपूर आनंद ले रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.