बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को अपार श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। जिले के प्रमुख शिवालय ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठे। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को अपार श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। जिले के प्रमुख शिवालय ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठे। विशेष रूप से आहार स्थित अम्बकेश्वर महादेव और शहर के राज राजेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। बाबा का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए भक्तों में खासा उत्साह दिखा।

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। आंकड़ों के अनुसार, अब तक लगभग 2 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक किया है।


धार्मिक दृष्टि से इस बार महाशिवरात्रि विशेष योगों के बीच मनाई गई। श्री द्वादशमहालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ के आचार्य मंजीत धर्मध्वज के अनुसार, अमृत सिद्धि योग और वरियान योग के दुर्लभ संयोग ने इस पर्व के महत्व को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल से महादेव का अर्द्धरात्रि अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
बुलंदशहर: जिरौली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामhttps://t.co/ZqueKvfnPV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 15, 2026





















