बढ़नी चाफा में भव्य कलश यात्रा के साथ ‘सनातन उद्घोष कथा महोत्सव’ का आगाज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनग जनपद के नगर पंचायत बढ़नी चाफा के बरघाट स्थित श्री दुर्गा मंदिर से शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसके साथ ही नौ दिवसीय ‘सनातन उद्घोष कथा महोत्सव’ का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनग जनपद के नगर पंचायत बढ़नी चाफा के बरघाट स्थित श्री दुर्गा मंदिर से शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसके साथ ही नौ दिवसीय ‘सनातन उद्घोष कथा महोत्सव’ का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 14 से 22 फरवरी तक चलेगा।

कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण किए 1651 से अधिक महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश लेकर नगर भ्रमण किया। “जय श्री राम” और “हर-हर महादेव” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यात्रा में हाथी, गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। साउपुरा घाट पर साध्वी सरस्वती जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कुआनो नदी से पवित्र जल भरा गया, जिसे वापस मंदिर परिसर लाकर स्थापित किया गया।

इस अवसर पर साध्वी सरस्वती ने कहा कि सनातन संस्कृति समाज को आध्यात्मिक शक्ति और एकता प्रदान करती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.