बुलंदशहर: जिरौली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।

मुस्तैद रही पुलिस टीम

कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरी व्यवस्था की कमान संभाली। इस दौरान दौलतपुर चौकी प्रभारी राहुल राजपूत और दीवान राजू सिंह सहित पूरी टीम ने क्षेत्र में निरंतर गश्त की। पुलिस की सक्रियता का ही परिणाम रहा कि मखैना से लेकर डिबाई क्षेत्र तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रयास

कांवड़ियों की सुगम यात्रा के लिए पुलिस ने यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया

भारी वाहनों पर रोक: श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचाने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया गया।

सतत निगरानी: यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुलिस पिकेट तैनात कर कड़ी निगरानी रखी गई।

पुलिस के इस मानवीय और अनुशासित व्यवहार की श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की। पुलिस की इस सतर्कता के कारण पूरी यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो रही है।

 

 

Voice Of News24