बस्ती
बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी (आसपा) के जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी के अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी (आसपा) के जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी के अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, सोनू चौधरी बस्ती शहर से कार द्वारा अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना रुधौली थाना क्षेत्र के कोहरा नहर के पास की है। बताया जा रहा है कि 5 से 6 अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार रोकी और उन्हें जबरन अपने साथ ले गए। चौंकाने वाली बात यह है कि अपहरण के काफी समय बीत जाने के बाद भी अपहरणकर्ताओं की ओर से अभी तक फिरौती की कोई डिमांड सामने नहीं आई है, जिससे पुलिस मामले को रंजिश से जोड़कर भी देख रही है।
रुधौली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की कई टीमें सोनू चौधरी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है। पार्टी के स्थानीय नेताओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।
मेरठ: किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, विरोध करने पर भाई का सिर फोड़ाhttps://t.co/f9K4t4RIEG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 7, 2026























