बुलंदशहर: महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, रामघाट पर तैनात रहेंगे गोताखोर और CCTV

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामघाट गंगा घाट पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामघाट गंगा घाट पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार को जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में रामघाट पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के कड़े निर्देश दिए गए।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने गंगा घाट पर मजबूत बैरिकेडिंग, प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त, मेले में कंट्रोल रूम, खोया-पाया केंद्र, सीसीटीवी कैमरे, अस्थाई शौचालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

8 से 10 लाख कांवड़ियों के आने का अनुमान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर यहाँ करीब 8 से 10 लाख कांवड़िए जल भरने पहुँचते हैं। भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

अधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह सहित विद्युत, स्वास्थ्य, राजस्व और अग्निशमन विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही स्थानीय ग्राम प्रधानों और सिविल डिफेंस के प्रतिनिधियों ने भी मेले के सफल आयोजन हेतु अपने सुझाव साझा किए।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.